आखिरकार तेजस्वी यादव ने खाली किया सरकारी बंगला
Updated at : 14 Feb 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पांच देशरत्न मार्ग स्थित अपना सरकारी बंगला बुधवार को खाली कर दिया. गुरुवार को इसे सरकार को सौंप दिया जायेगा. तेजस्वी यादव को पोलो रोड स्थित एक नंबर बंगला आवंटित किया गया है. अभी यह […]
विज्ञापन
पटना : सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पांच देशरत्न मार्ग स्थित अपना सरकारी बंगला बुधवार को खाली कर दिया.
गुरुवार को इसे सरकार को सौंप दिया जायेगा. तेजस्वी यादव को पोलो रोड स्थित एक नंबर बंगला आवंटित किया गया है. अभी यह तय नहीं है कि इस बंगले में वे जायेंगे या नहीं. इस बंगले में पहले उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी रहते थे.
पांच देशरत्न मार्ग बंगला सुशील कुमार मोदी को आवंटित किया गया है. मालूम हो कि आठ फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने तेजस्वी यादव को बंगला खाली करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने इन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था. तेजस्वी यादव के बंगले से सभी बैनर पोस्टर हटा दिये गये हैं. उनका नेमप्लेट भी हटा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




