ePaper

झारखंड का उदाहरण सामने रख कर होगी सीटों के बंटवारे की बात

Updated at : 10 Feb 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड का उदाहरण सामने रख कर होगी सीटों के बंटवारे की बात

पटना : सूत्र बताते हैं कि बिहार में 40 सीटों के बटवारे के लिए कांग्रेस भाजपा और जदयू की तरह बराबर की हैसियत चाहती है. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद झारखंड में सीटों की शेयरिंग का फार्मूला निकाला गया है. झारखंड में सीट बटवारे के फार्मूले में कांग्रेस बड़ा भाई बन कर सामने आया […]

विज्ञापन
पटना : सूत्र बताते हैं कि बिहार में 40 सीटों के बटवारे के लिए कांग्रेस भाजपा और जदयू की तरह बराबर की हैसियत चाहती है. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद झारखंड में सीटों की शेयरिंग का फार्मूला निकाला गया है.
झारखंड में सीट बटवारे के फार्मूले में कांग्रेस बड़ा भाई बन कर सामने आया है. यूपी में भी कांग्रेस बिना गठबंधन अकेले चुनाव लड़ेगी. पार्टी की बिहार इकाई को उम्मीद है कि उसे अन्य दलों के दमदार उम्मीदवार भी मिलने वाले हैं. बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पटना लौटने के बाद विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ सीटों के तालमेल को लेकर वार्ता करेंगे. इधर, दिल्ली की बैठक में शामिल दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिहार की करीब 18 से 20 सीट और यहां लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन