पटना : उल-जलूल बयान से पुलिस का मनोबल गिरा रहे हैं तेजस्वी : संजय सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2019 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव अपने उल-जलूल बयान से बिहार पुलिस का मनोबल गिरा रहे हैं. किसी राज्य का डीजीपी उस राज्य की पुलिस का मुखिया होता है. बिहार के डीजीपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके उन्होंने स्तरहीन राजनीति का परिचय दिया है. वे […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव अपने उल-जलूल बयान से बिहार पुलिस का मनोबल गिरा रहे हैं. किसी राज्य का डीजीपी उस राज्य की पुलिस का मुखिया होता है. बिहार के डीजीपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके उन्होंने स्तरहीन राजनीति का परिचय दिया है. वे नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें अपने पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं है.
संजय सिंह ने कहा है कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में भी अधिकारियों का मनोबल टूटा हुआ रहता था. वहीं नीतीश कुमार के शासनकाल में अधिकारी ऊंचे मनोबल से काम कर रहे हैं. शासन चलाने के लिए लीडरशिप क्वालिटी की जरूरत होती है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में है. तेजस्वी पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि केवल टिप्पणी करने से शासन-व्यवस्था नहीं चलती.
बिहार के डीजीपी को लेकर केवल वही व्यक्ति कर सकता है, जो मानसिक रूप से बीमार हो. तेजस्वी एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जिसे अपना दागदार दामन तो नहीं दिखता बल्कि सामने वाला हर शख्स दागी दिखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










