पटना अपडेट: आज पटना शहर में मौसम, प्रेस कॉन्फ्रेंस, PMCH ओपीडी, अतिक्रमण, मंदिर दर्शन और राजनीतिक हलचल जानें

PMCH पटना की तस्वीर
Patna News updates: आज दो घंटे में पटना शहर का मौसम बदल जायेगा. दोपहर दो बजे तक पूरे शहर में बादल घिर जाएगा. बिजली की चमक के साथ तेज बारिश भी होगी. इस दौरान तेज हवाओं के बहने का भी पूर्वानुमान है. जिसकी गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक होगी. आज बुधवार की सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था . जबकि दोपहर में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच यह बना हुआ है.
Patna News updates: पटना शहर का मौसम एक घंटे में बदल जाएगा. आज तेज हवा के साथ होगी बारिश और चमकेगी बिजली और दो घंटे में मौसम बदल जाएगा.
दोपहर 2 बजे तक पूरे शहर में बादल घिर जायेंगे और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होगी. इस दौरान तेज हवाओं के बहने का भी पूर्वानुमान है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक होगी हवाओं की गति.
पटना सहित बिहार के अन्य जिलों का क्या है माहौल?
मौसम विभाग का कहना है कि गोपालगंज, सिवान और सारण में घने बादल छाये हुए हैं. और बिजली चमक रही है जो हवाओं के साथ बहकर पटना जिले की उत्तर पश्चिम सीमा पर पहुंच चुकी है. एक से डेढ़ घंटे के भीतर यह पटना शहर के ऊपर पहुंच जायेगी.
इसी के साथ शहर का मौसम बदल जायेगा . बुधवार की सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच यह बना हुआ है.
शहर में आज मुख्य क्या होगा?
बिहार ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन का प्रेस कॉन्फ्रेंस, होटल कौटिल्य पनाश, वीरचंद्र पटेल पथ, दोपहर 1 बजे में हुआ.
गांधी मैदान के आसपास चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान – दोपहर तीन बजे
ओपीडी
पीएमसीएच पटना की अपडेट
दंत रोग : डॉ अनू
इएनटी : डॉ विवेक कुमार
नेत्र रोग : डॉ आलोक, डॉ रेनुका
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी : डॉ प्रो. मीनू शरण
कैंसर : डॉ प्रो. रवि ब्याहूत
मेडिकल ऑन्कोलॉजी : डॉ अविनाश उपाध्याय
गायनोकोलॉजी : डॉ प्रो. मीनू शरण
मेडिसिन : डॉ राजन कुमार
ऑर्थोपेडिक्स : डॉ राजीव आनंद
शिशु रोग : डॉ प्रो. हेमंत कुमार
स्किन रोग : डॉ पंकज कुमार तिवारी, डॉ गोपाल प्रसाद, डॉ शिवांगी सिंह
किडनी रोग : डॉ हर्षवर्धन, डॉ रामाजारम यादव, डॉ मंजीबुल्लम अंशारी, डॉ रश्मि सिंह, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ नंदनी रहेंगी.
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी : डॉ शिशिर कुमार
आज का मंदिर दर्शन
पटना जंक्शन हनुमान मंदिर: पटना जंक्शन स्थित भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है. यह देश के प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. महावीर मंदिर उत्तर भारत को सबसे प्रसिद्ध मंदिर है. भक्त मंदिर का लाइव दर्शन कर सकते है और आरती देख सकते हैं. इसके लिए भक्तों को लाइव महावीर मंदिर के लिंक पर जाना होगा.
महावीर मंदिर में सुबह का आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होता हे. इसके बाद आरती सुबह 11 बजे, शाम 4 बजे, संध्या आरती 7. 30 बजे और शाम की आरती 10.30 बजे होता है.
इस्कॉन मंदिर : बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नाम से जाना जाता है. भगवान श्री कृष्ण को समर्पित एक तीर्थ स्थल है. यहां मंगला आरती एक दैनिक सुबह की रस्म है. जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी- देवताओं से प्रार्थना करते हैं.
सुबह का मंगला आरती 4. 30 बजे से होता है. वहीं शयन आरती रात आठ बजे होता है. लेकिन सुबह का मंगला आरती को ही सीधा प्रसारण किया जाता है जिसे इस्कॉनपटनाडॉटकॉम पर जाकर आरती में शामिल हो सकते हैं.
श्री गौड़ीय मठ : गिरिधारी स्वरूप में श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय श्री कृष्ण चंदन यात्रा, फुल बंगला दर्शन के 17वें दिन भगवान श्री कृष्ण के गिरिधारी स्वरूप के दिव्य दर्शन कर सकेंगे.
पिछले 17 दिनों से निरंतर चल रहे इस ग्रीष्मकालीन उत्सव ने मंदिर परिसर को भक्ति, सौंदर्य और उत्साह से भर दिया है. आज शाम सात बजे से रात नौ बजे तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










