पटना : अभियंताओं की हड़ताल आज होगी खत्म, नौ सूत्री मांगों को लेकर दो दिनों से थे हड़ताल पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार अभियंत्रण सेवा संघ ने दो दिनों से चल रहे हड़ताल को शुक्रवार को समाप्त करने की घोषणा की है. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष इं अजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक हुई है. इस […]
विज्ञापन
पटना : बिहार अभियंत्रण सेवा संघ ने दो दिनों से चल रहे हड़ताल को शुक्रवार को समाप्त करने की घोषणा की है. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष इं अजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक हुई है. इस बैठक और वार्ता के फलाफल की समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तैयार की जायेगी.
बता दें कि बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के आह्वान पर नौ सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर के असिस्टेंट इंजीनियर से लेकर चीफ इंजीनियर बुधवार और गुरुवार को हड़ताल पर रहे. इस हड़ताल की वजह में इंजीनियरों की नियुक्ति बीपीएससी से किया जाना, उनके रिक्त पदों को भरना, वेतन विसंगति दूर करना, कानून व्यवस्था के कामकाज में नहीं लगाना आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




