पटना : फ्रेंकिंग मशीन खराब, 15 दिनों से पड़ी हैं लाखों डाक

Updated at : 07 Feb 2019 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : फ्रेंकिंग मशीन खराब, 15 दिनों से पड़ी हैं लाखों डाक

पटना : पटना जंक्शन स्थित रेलवे मेल सर्विस में लगी फ्रेंकिंग मशीन खराब होने से लाखों साधारण डाक पिछले 15 दिनों से पड़ी हैं. इसके कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से सूबे सहित दूसरे प्रदेशों में डाक नहीं जा रही हैं. इससे आम लोगों से लेकर सरकारी महकमा के अधिकारी व कर्मचारी […]

विज्ञापन
पटना : पटना जंक्शन स्थित रेलवे मेल सर्विस में लगी फ्रेंकिंग मशीन खराब होने से लाखों साधारण डाक पिछले 15 दिनों से पड़ी हैं. इसके कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से सूबे सहित दूसरे प्रदेशों में डाक नहीं जा रही हैं.
इससे आम लोगों से लेकर सरकारी महकमा के अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं. सरकारी काम-काज बाधित है, फिर भी इसे लेकर डाक विभाग पूरी तरह उदासीन है, जबकि कई सरकारी तथा अर्द्ध सरकारी विभाग की ओर से ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है.
फ्रेंकिंग मशीन से होता है स्टांप अंकित: साधारण डाक पर फ्रेंकिंग मशीन से स्टांप अंकित किया जाता है. लेकिन 22 जनवरी से फ्रेेंकिंग मशीन खराब होने से सरकारी साधारण डाक पिछले 15 दिन से बैग में बंद है. लगभग दस हजार डाक आरएमएस आती हैं.
एलआइसी के अधिकारी मिले
इस बीच बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एमइ हक से मिल कर डाक वितरण नहीं होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया. हक ने मामले को देखने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
विदेश से आना है मशीन का पार्ट
फ्रेंकिंग मशीन खराब होने के कारण सरकारी डाक पर स्टांप लगाने का काम बंद है. मशीन ठीक कराने का प्रयास हो रहा है. मशीन का पार्ट विदेश से आना है. अत: ठीक होने में विलंब हो रहा है. दो-तीन दिन में ठीक होगी.
नरसिंह महतो, एसएसपीओएस, आरएमएस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन