पटना : नौ को राहुल गांधी की प्रदेश अध्यक्ष व सीएलपी लीडर के साथ बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कांग्रेस के लिए नौ फरवरी को दिल्ली में राहुल गांधी की प्रदेश अध्यक्षों और विधानमंडल के नेताओं के साथ बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस को आगे का चुनावी रास्ता मिल जायेगा. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा व विधानमंडल दल […]
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस के लिए नौ फरवरी को दिल्ली में राहुल गांधी की प्रदेश अध्यक्षों और विधानमंडल के नेताओं के साथ बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस को आगे का चुनावी रास्ता मिल जायेगा.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा व विधानमंडल दल के नेता (सीएलपी) सदानंद सिंह के साथ रैली का फिडबैक लेंगे. इसके बाद राज्य में गठबंधन की स्थिति पर चर्चा होगी. यह भी उम्मीद है कि राज्य में कांग्रेस की मजबूत आधार वाली सीटों के साथ राजद व अन्य दलों के संभावित सीटों का विश्लेषण किया जायेगा. बैठक के बाद ही बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई बात सामने आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










