ePaper

मोकामा : कार्यालय में लटका रहा ताला, जनप्रतिनिध भी हुए निराश

Updated at : 02 Feb 2019 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा :  कार्यालय में लटका रहा ताला, जनप्रतिनिध भी हुए निराश

मोकामा : प्रखंडों में शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय में ताला लटका रहा. इससे विकास कार्य बाधित हो गया. अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण बैरंग लौट गये. मोकामा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ समय पर पहुंचे, लेकिन वे थोड़ी ही देर में लौट गये. शौचालय प्रोत्साहन राशि से जुड़ी शिकायत के लिए लोग घंटों बीडीओ के […]

विज्ञापन

मोकामा : प्रखंडों में शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय में ताला लटका रहा. इससे विकास कार्य बाधित हो गया. अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण बैरंग लौट गये. मोकामा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ समय पर पहुंचे, लेकिन वे थोड़ी ही देर में लौट गये. शौचालय प्रोत्साहन राशि से जुड़ी शिकायत के लिए लोग घंटों बीडीओ के कार्यालय में बैठे उनका इंतजार करते रहे.

इधर, घोसवरी प्रखंड में भी बीडीओ के हड़ताल पर जाने को लेकर विकास कार्यों से जुड़ी कई फाइलें कर्मचारियों के पास पड़ी रह गयीं. जनसमस्याओं को लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधियों को भी निराशा हाथ लगी. इधर, बख्तियारपुर में भी बीडीओ के हड़ताल को लेकर यही स्थिति बनी रही. कार्यालय में कई विकास कार्य बाधित हो गये.जिसको लेकर कर्मचारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन