पटना : नये डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय 26 जिलों में कर चुके हैं काम
Updated at : 01 Feb 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार कैडर के 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का जन्म बक्सर जिले के छोटे से गांव गेरुआ बांध में 1961 में हुआ था. सुविधाविहीन परिवार, समाज और गांव से होने के बावजूद 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की. इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ली. 1986 में भारतीय […]
विज्ञापन
पटना : बिहार कैडर के 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का जन्म बक्सर जिले के छोटे से गांव गेरुआ बांध में 1961 में हुआ था. सुविधाविहीन परिवार, समाज और गांव से होने के बावजूद 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की. इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ली. 1986 में भारतीय राजस्व सेवा में चयन हुआ. 1987 में आइपीएस में चयन हुआ. करीब 32 साल की सेवा में एएसपी, एसपी, एसएसपी, डीआइजी, आइजी, एडीजी के रूप में बिहार के 26 जिलों में काम कर चुके हैं.
नये डीजीपी गुप्तेशर पांडेय चतरा, बेगूसराय, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, हजारीबाग, रांची, नालंदा सहित आठ जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं. डीआइजी के पद पर मुंगेर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, रेल तथा आइजी के पद पर दरभंगा, मुजफ्फरपुर व आइजी अतिरिक्त विशेष शाखा में रह चुके हैं. एडीजी के रूप में वह एडीजी मुजफ्फरपुर और एडीजी मुख्यालय के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं.
इन कार्यों से मिली पहचान
कम्युनिटी पुलिसिंग की मदद से 1995-96 में घोर नक्सल प्रभावित जिला जहानाबाद को अपराध मुक्त कराया
कटिहार, छपरा, औरंगाबाद सहित दर्जनों दंगा प्रभावित जिलों में शांति कायम कर विशिष्ट शैली के लिए जाने गये. पुलिस प्रशिक्षण में नवाचार को बढ़ावा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




