बर्ड फ्लू से पटना में मर रहे कौए, आगे भी बंद रहेगा पटना जू
Updated at : 30 Jan 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना में कौओं के मरने के पीछे भी बर्ड फ्लू ही था. मारे गये कौओं के सैंपल में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 पॉजीटिव पाया गया. पशुपालन निदेशालय ने इसकी पुष्टि कर दी है. पशुपालन निदेशक ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि संजय गांधी जैविक उद्यान के आसपास मारे गये कौओं के […]
विज्ञापन
पटना : पटना में कौओं के मरने के पीछे भी बर्ड फ्लू ही था. मारे गये कौओं के सैंपल में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 पॉजीटिव पाया गया. पशुपालन निदेशालय ने इसकी पुष्टि कर दी है. पशुपालन निदेशक ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि संजय गांधी जैविक उद्यान के आसपास मारे गये कौओं के सैंपल पॉजीटिव पाये गये हैं. पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान की निदेशक डॉ अलका शरण की अध्यक्षता में गठित समिति की 25 जनवरी को इस सिलसिले में बैठक भी हुई थी.
बैठक में समिति ने अनुशंसा की कि 30 जनवरी को जू से जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजा जाना है. साथ ही आसपास के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जा चुके हैं. पटना जू के निदेशक ने बताया कि अब उस रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा सकती है. इसके बाद ही जू काे खोलने पर विचार किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




