पटना : ताला देख तेज प्रताप हुए नाराज, पूर्वे पर साधा निशाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : गणतंत्र दिवस पर राजद के प्रदेश कार्यालय में ताला लगा देख पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव नाराज हो गये. उन्होंने इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे पर अपनी भड़ास िनकाली. उन्होंने डॉ पूर्वे से कहा कि सबको साथ लेकर चलिए नहीं, तो दिक्कत हो जायेगी. तेज प्रताप गणतंत्र दिवस के मौके […]
विज्ञापन
पटना : गणतंत्र दिवस पर राजद के प्रदेश कार्यालय में ताला लगा देख पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव नाराज हो गये. उन्होंने इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे पर अपनी भड़ास िनकाली. उन्होंने डॉ पूर्वे से कहा कि सबको साथ लेकर चलिए नहीं, तो दिक्कत हो जायेगी. तेज प्रताप गणतंत्र दिवस के मौके पर जनता दरबार लगाने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा हुआ था.
वे करीब आधा घंटा तक गेट पर इंतजार करते रहे. डॉ रामचंद्र पूर्वे सहित कई लोगों को फोन किया, तब जाकर मेन गेट का ताला खुला. लेकिन, अदंर कार्यालय में भी ताला बंद था. बाद में वे बिना जनता दरबार लगाये ही लौट गये. नाराज तेज प्रताप ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि किसी की औकात नहीं जो उनकी एंट्री रोक दे.
उन्होंने कहा कि डॉ रामचंद्र पूर्वे को पार्टी में रहना है तो सबको साथ लेकर चलना होगा. उनकी लोकप्रियता से घबराकर कुछ लोग उन्हें रोकना चाहते हैं. लेकिन, वे किसी के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं. वे इसकी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद व तेजस्वी यादव से करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










