पूर्व सांसद लवली आनंद कांग्रेस में हुईं शामिल, पप्पू पर गठबंधन में विचार के बाद फैसला

पटना : पूर्व सांसद लवली आनंद ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सदाकत आश्रम में आयोजित समारोह में उनको पार्टी की सदस्यता दिलायी और कहा कि लवली आनंद बिना शर्त पार्टी में शामिल हुई हैं. प्रदेश प्रभारी की बातों का समर्थन करते […]
पटना : पूर्व सांसद लवली आनंद ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सदाकत आश्रम में आयोजित समारोह में उनको पार्टी की सदस्यता दिलायी और कहा कि लवली आनंद बिना शर्त पार्टी में शामिल हुई हैं. प्रदेश प्रभारी की बातों का समर्थन करते हुए लवली आनंद ने भी कहा कि उनकी पार्टी में शामिल होने की कोई शर्त नहीं है.
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा भी मौजूद थे. इस दौरान सांसद पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पूछे गये सवाल को टालते हुए गोहिल ने कहा कि इसके लिए महागठबंधन दलों से बात करनी पड़ेगी. सवर्ण आरक्षण को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण में छेड़छाड़ व बिना कटौती किये ही इसे देने के पक्ष में है.
सवर्ण आरक्षण के नाम पर नरेंद्र मोदी किसी को कुछ देना ही नहीं चाहते हैं. राजद के विरोध पर उन्होंने कहा कि यह राजद की अपनी बात है. वहीं, इस दौरान रफीगंज के लोजपा नेता प्रमोद सिंह, सीवान के जिला पार्षद प्रदूमन राय, मोतिहारी के राजेश्वर प्रसाद सिंह ने भी कांग्रेसी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर निखिल कुमार, प्रभारी सचिव वीरेंद्र राठौर, अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, राजेश राठौर, एके वर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




