ePaper

राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत इन राजनेताओं ने गणतंत्र दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई

Updated at : 25 Jan 2019 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत इन राजनेताओं ने गणतंत्र दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई

पटना : गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों व समस्त देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. राज्यपाल लालजी टंडन ने 70वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर समस्त बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारा देश एक गौरवशाली सम्प्रभुतासम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सतत् […]

विज्ञापन

पटना : गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों व समस्त देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. राज्यपाल लालजी टंडन ने 70वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर समस्त बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारा देश एक गौरवशाली सम्प्रभुतासम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सतत् विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान के माध्यम से हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार प्राप्त हैं, जिनकी बदौलत राष्ट्रीय एकता, शांति और समरसता सुदृढ़ है और हमारी बहुमुखी प्रगति सुनिश्चित हो रही है. राज्यपाल ने ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर स्वतंत्रता–संग्राम के सेनानियों और अमर शहीदों का भी सादर स्मरण किया है. राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार बंधुत्व, प्रेम और सहयोग के वातावरण में न्याय के साथ सतत् विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा.

इसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी कुर्बानी का परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं. हम सबको अपनी आजादी, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है. मिल-जुलकर आपसी भाईचारा, सदभाव और शांति राज्य में बनाये रखना है. शांति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब फिर से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हैं, उन्हें शत-शत नमन करते हैं. यह प्रण करते हैं कि हर कीमत पर देश की आजादी, एकता और अखंडता को बनाये रखेंगे. सब मिलकर राज्य और देश के गौरव को बढ़ायेंगे.

गणतंत्र दिवस पर राबड़ी, तेजस्वी सहित राजद नेताओं ने दी बधाई
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने देश और राज्यवासियों को हार्दिक बधाइ व शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने देश वासियों से अपील किया कि वे स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाये रखें. उन्होंने देश के तमाम उन वीर सपूतों को नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग और कुर्बानियां दी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन