पटना : चुनाव को लेकर आइबी, सेना और पुलिस अफसरों ने किया मंथन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : चुनाव आयोग की टीम के बिहार दौरे के बाद खुफिया एजेंसियों ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. गुरुवार को आइबी, सेना, आइटीबीपी, बिहार पुलिस, सीआरपीएफ सहित सभी सुरक्षा बल और इकाइयों के आला अधिकारियों की बैठक हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आइबी मुख्यालय में गुरुवार को आंतरिक सुरक्षा को लेकर […]
विज्ञापन
पटना : चुनाव आयोग की टीम के बिहार दौरे के बाद खुफिया एजेंसियों ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. गुरुवार को आइबी, सेना, आइटीबीपी, बिहार पुलिस, सीआरपीएफ सहित सभी सुरक्षा बल और इकाइयों के आला अधिकारियों की बैठक हुई.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आइबी मुख्यालय में गुरुवार को आंतरिक सुरक्षा को लेकर करीब डेढ़ घंटे चली बैठक चुनाव व बार्डर एरिया पर केंद्रित रही. आइबी को रिपोर्ट मिली है कि कुछ लोग चुनाव के दौरान गडबड़ी कर सकते हैं.
वोटरों को प्रभावित करने और सांप्रदायिक माहौल खराब की भी आशंका का इनपुट मिल रहा है. खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की चिंता पर पुलिस के आला अधिकारियों ने कानून व्यवस्था में बाधक तत्वों से निबटने की तैयारी की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










