ePaper

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में औपचारिक रूप से आने पर कांग्रेसियों में उत्साह, JDU के प्रशांत किशोर ने कहा...

Updated at : 23 Jan 2019 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में औपचारिक रूप से आने पर कांग्रेसियों में उत्साह, JDU के प्रशांत किशोर ने कहा...

पटना : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रियंका गांधी के औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखने पर बिहार के कांग्रेसी नेताओं समेत कई लोगों ने बधाई दी है. प्रियंका को नयी जिम्मेदारी सौंपे जाने […]

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रियंका गांधी के औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखने पर बिहार के कांग्रेसी नेताओं समेत कई लोगों ने बधाई दी है. प्रियंका को नयी जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में उनका अहम रोल हो सकता है.

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि कांग्रेस का महासचिव बनाये जाने के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने का स्वागत करता हूं. उनकी नियुक्ति किये जाने से हम सभी उत्साहित हैं. हम सभी साथ मिलकर भाजपा के फासीवादी शासन से भारत को मुक्त करेंगे.

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी जी को धन्यवाद. श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई.

बेनीपट्टी से विधायक भावना झा ने भी ट्वीट कर प्रियंका गांधी को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि सक्रिय राजनीति में पूर्ण रूप आने के लिए हम आधी आबादी की ओर से श्रीमती प्रियंका गांधी का स्वागत करते हैं और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का तहे दिल से धन्यवाद अदा करते हैं. आप दोनों के नेतृत्व में 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर आदरणीय राहुल जी प्रधानमंत्री बनेंगे.

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि भारतीय राजनीति में सबसे बहुप्रतीक्षित नामांकनों में से एक है. हालांकि, लोग राजनीति में उनके प्रवेश को लेकर समय, भूमिका और स्थिति पर बहस कर सकते हैं. असली खबर यह है कि उन्होंने आखिरकार फैसला किया है! प्रियंका गांधी को बधाई और शुभकामनाएं.

https://twitter.com/PrashantKishor/status/1087993234247307264?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन