पटना : 15 तक योजनाओं में आवंटित राशि का व्यय करें सुनिश्चित: प्रेम
Updated at : 22 Jan 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि 15 फरवरी तक कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में आवंटित राशि का व्यय करना सुनिश्चित करें. डाॅ कुमार सोमवार को मुख्यालय व क्षेत्र के सभी कृषि पदाधिकारियों की राज्यस्तरीय मासिक बैठक में समीक्षा कर रहे थे. बैठक में प्रधान सचिव सुधार कुमार […]
विज्ञापन
पटना : कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि 15 फरवरी तक कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में आवंटित राशि का व्यय करना सुनिश्चित करें.
डाॅ कुमार सोमवार को मुख्यालय व क्षेत्र के सभी कृषि पदाधिकारियों की राज्यस्तरीय मासिक बैठक में समीक्षा कर रहे थे. बैठक में प्रधान सचिव सुधार कुमार भी मौजूद थे. बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता की भी समीक्षा हुई.
बैटक में बताया गया कि राज्य को मांग के अनुसार उर्वरक भारत सरकार द्वारा आपूर्ति नहीं की गयी थी, परन्तु एक माह में भारत सरकार से लगातार संपर्क कर राज्य में उर्वरक की आपू्त्ति करायी जा रही है. राज्य में यूरिया का 9.70 लाख टन आवश्यकता के खिलाफ अब तक 7.24 लाख टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है व 66,164 टन यूरिया ट्रांजिट में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




