पटना : किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा सामूहिक नलकूप : डॉ प्रेम कुमार
Updated at : 21 Jan 2019 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के लघु व सीमांत किसानों को सिंचाई के लिए सामूहिक नलकूप की व्यवस्था होगी. इसमें सरकार शत प्रतिशत अनुदान देगी. इसके लिए किसानों का समूह बनेगा. इस समूह में वैसे किसान रहेंगे, जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रीप सिंचाई पद्धति का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं. राज्य में […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के लघु व सीमांत किसानों को सिंचाई के लिए सामूहिक नलकूप की व्यवस्था होगी. इसमें सरकार शत प्रतिशत अनुदान देगी. इसके लिए किसानों का समूह बनेगा. इस समूह में वैसे किसान रहेंगे, जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रीप सिंचाई पद्धति का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं.
राज्य में कुल किसानों की संख्या का 90 फीसदी लघु एवं सीमांत किसान हैं.कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि किसानों को सामूहिक जलस्रोत के लिए सामूहिक नलकूप योजना की स्वीकृति दी गयी है. इसमें पांच हेक्टेयर के किसानों का समूह बनेगा और उन्हें नलकूप उपलब्ध कराया जायेगा. किसानों को इसके लिए आॅनलाइन आवेदन करना होगा. कम–से–कम 5 हेक्टेयर तक का कलस्टर तैयार होने के बाद ही सामूहिक नलकूप की स्वीकृति मिलेगी. एक कलस्टर में कम–से–कम आठ किसानों का होना जरूरी है. किसानों का समूह ही इसकी देखरेख भी करेगा.
208 फुट गहरा होगा नलकूप : इस नलकूप की गहराई 208 फुट होगी. अगर कलस्टर में सार्वजनिक जमीन नहीं होगी, तो कोई किसान जमीन देंगे. उन्हें इस बात का शपथ देना होगा कि कम से कम सात साल तक कलस्टर के सभी किसान नलकूप से सिंचाई करेंगे. एक नलकूप की स्थापना में 2.38 लाख रुपये होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




