पटना : टीएमसी की रैली में लालू को सम्मान नहीं दिला पाये तेजस्वी : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि टीमएसी की कोलकाता में आयोजित रैली में तेजस्वी यादव शरीक हुए, लेकिन वे अपने पिता लालू प्रसाद को सम्मान नहीं दिला पाये. इस रैली में राहुल गांधी का संदेश पढ़ा गया़ लेकिन , लालू प्रसाद का कोई संदेश नहीं पढ़ा गया़ […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि टीमएसी की कोलकाता में आयोजित रैली में तेजस्वी यादव शरीक हुए, लेकिन वे अपने पिता लालू प्रसाद को सम्मान नहीं दिला पाये. इस रैली में राहुल गांधी का संदेश पढ़ा गया़ लेकिन , लालू प्रसाद का कोई संदेश नहीं पढ़ा गया़ जबकि, उन्होंने महागठबंधन की तथाकथित नींव डाली थी. साथ ही तेजस्वी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों की कोई भी नैतिकता व सिद्धांत नहीं है, इसलिए उनका कुनबा बरकरार है.
इस गठबंधन में कई गठबंधन हैं और उस गठबंधन में भी कई गांठ हैं. अभी तेजस्वी को कई गांठें खोलनी होंगी, उसके बाद ही उनका गठबंधन चलेगा.
इस रैली में जाने से पहले केस की तारीख पर राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी दिल्ली की कोर्ट में हाजिर हुए. जब कोर्ट से इजाजत मिली, तो वे कोलकाता की रैली में शरीक हुए. राजद केवल केवल भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए काम कर सकता है, लड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










