ePaper

सुशील मोदी ने रघुवंश प्रसाद को एनडीए में शामिल होने का दिया न्योता, कहा- हम उन्हें पूरा सम्मान देंगे

Updated at : 17 Jan 2019 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी ने रघुवंश प्रसाद को एनडीए में शामिल होने का दिया न्योता, कहा- हम उन्हें पूरा सम्मान देंगे

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद की बृहस्पतिवार को प्रशंसा करते हुए उन्हेंएनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है. सुशील मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि रघुवंशप्रसाद जैसे नेता को राजद में उचित सम्मान […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद की बृहस्पतिवार को प्रशंसा करते हुए उन्हेंएनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है. सुशील मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि रघुवंशप्रसाद जैसे नेता को राजद में उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है और न ही उनकी बातें सुनी जा रही हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि रघुवंशप्रसाद को राजद छोड़कर एनडीए के साथ आना चाहिए. आएं, हम उन्हें पूरा सम्मान देंगे. उल्लेखनीय है कि रघुवंश ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी द्वारा सवर्ण आरक्षण को लेकर संसद में जो रुख अपनाया गया था, उस पर पार्टी के भीतर विचार हो रहा है. उन्होंने कहा था कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी सवर्णों के समर्थन में बोलते रहे हैं. पूर्व में पार्टी के घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र किया गया था. लोगों (पार्टी के नेताओं) ने जाना नहीं और देखा नहीं. सभी पार्टियों ने इस आरक्षण का समर्थन कर दिया और इन लोगों को ठग लिया. रसातल पर नहीं जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन