बिहार के दो और आश्रय गृह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 7:28 PM
नयी दिल्ली : सीबीआई ने बिहार के दो और आश्रय गृह के खिलाफ वहां रहने वाली महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले के दो आश्रय गृह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गये. एजेंसी ने मुंगेर के नॉवेल्टी कल्याण समिति के निदेशक मनोज कुमार […]
नयी दिल्ली : सीबीआई ने बिहार के दो और आश्रय गृह के खिलाफ वहां रहने वाली महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले के दो आश्रय गृह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गये. एजेंसी ने मुंगेर के नॉवेल्टी कल्याण समिति के निदेशक मनोज कुमार और पनाह आश्रय गृह के पदाधिकारियों पर मामला दर्ज किया. इसने आरोप लगाए कि नॉवेल्टी कल्याण सोसायटी के निदेशक और अन्य मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं को एक कमरे में बंद कर देते थे और अन्य महिलाओं से गलत व्यवहार करते थे. इसने आश्रय गृह का एक हिस्सा दस हजार रुपये किराये पर लगा रखा था. साथ ही वहां रहने वाली महिलाओं को उपयुक्त रोशनदान या साफ-सफाई की सुविधाएं हासिल नहीं थीं.
प्राथमिकी में बताया गया है कि पनाह के पदाधिकारी वहां रहने वाली महिलाओं का ‘‘शोषण” करते थे और उन्हें खाना बनाने तथा साफ-सफाई करने के लिए बाध्य करते थे. उच्चतम न्यायालय ने एजेंसी से कहा है कि वह बिहार के 17 आश्रय गृह में रहने वालों के साथ होने वाले उत्पीड़न की जांच करे. मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) ने अपनी जांच में इन आश्रय गृहों में काफी खामियां पाई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










