ePaper

तेजस्वी ने नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया

Updated at : 17 Jan 2019 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी ने नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बुधवार को कटु हमला किया. उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ रुख अपनाने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असमर्थता के कारण महागठबंधन छोड़ने के कुमार के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा. यादव ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राजनीति में कोई भी नीतीश कुमार […]

विज्ञापन

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बुधवार को कटु हमला किया. उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ रुख अपनाने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असमर्थता के कारण महागठबंधन छोड़ने के कुमार के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा. यादव ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राजनीति में कोई भी नीतीश कुमार जी के मानकों से मेल नहीं खाता है. वह न केवल राजनीति, नैतिक या सामाजिक रूप से निंदनीय हैं, बल्कि नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. आप उन्हें कभी अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए नहीं पायेंगे. वह अपनी गलतियों के लिए साझेदारों के साथ-साथ विरोधियों पर दोष मढ़ते हैं.”

कुमार के महागठबंधन से बाहर होने के बाद राजद ने सत्ता खो दी थी. मंगलवार रात यहां एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री ने गांधी पर आरोप लगाया कि जब यादव के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से उनकी राज्य सरकार जूझ रही थी, तब कांग्रेस प्रमुख ने कोई स्टैंड नहीं लिया. उस वक्त यादव उपमुख्यमंत्री थे. कुमार ने आरोप लगाया था कि गांधी ने एक बयान तक जारी नहीं किया. अगर उन्होंने बयान जारी किया होता, तो वह महागठबंधन को छोड़ने और राजग में फिर से शामिल होने के बारे में दूसरी बार सोचने पर मजबूर होते. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे यादव ने कुमार को उनके इस दावे के लिए भी निशाने पर लिया, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रशांत किशोर को जदयू में शामिल करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे दो बार कहा था. यादव ने पहले किए एक ट्वीट में कहा, ‘‘अंत: नीतीश कुमार मानते हैं कि जदयू भाजपा का उन्नत संस्करण है. वह संगठन में अपना पद छोड़कर सारे अहम पद अमित शाह द्वारा चुने हुए लोगों को दे रहे हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अब आप समझेंगे कि बिहार में क्यों भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करना और राज्य प्रायोजित अपराध आम हो गये है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन