पटना : विजय उपाध्याय होंगे पटना नगर निगम के अपर आयुक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : नगरपालिकाओं में अब अधिकारियों की कमी दूर हो जायेगी. सरकार द्वारा राज्य के नगर निकायों में 107 नये कार्यपालक पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. नवनियुक्त किये गये इन पदाधिकारियों को विभाग द्वारा बुधवार को नियुक्ति पत्र दिये जाने की उम्मीद हैं. इधर, विभाग द्वारा पटना नगर निगम के भू-संपदा […]
विज्ञापन
पटना : नगरपालिकाओं में अब अधिकारियों की कमी दूर हो जायेगी. सरकार द्वारा राज्य के नगर निकायों में 107 नये कार्यपालक पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
नवनियुक्त किये गये इन पदाधिकारियों को विभाग द्वारा बुधवार को नियुक्ति पत्र दिये जाने की उम्मीद हैं. इधर, विभाग द्वारा पटना नगर निगम के भू-संपदा पदाधिकारी विशाल आनंद को मुजफ्फरपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि नगर परिषद सीतामढ़ी के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय को पटना नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है.
सुल्तानगंज नगर परिषद के नगर कार्यपालक पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद को नगर पंचायत बोधगया का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बिहार नगरपालिका सेवा के पदाधिकारियों के चयन के बाद उनके पदस्थापन की उच्च स्तरीय अनुमोदन प्राप्त किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










