पटना : सीता साहू, मेयर, पटना नगर निगम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजधानी में यहां-वहां नहीं खड़े रहेंगे ऑटो पुलिस और ऑटो यूनियनों के नेताओं के साथ प्लान तैयार पटना : शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी. ऑटो चालक अब मित्र के रूप में नजर आयेंगे. आर्थिक अपराध इकाई के एसपी एवं प्रभारी एसपी ट्रैफिक अजय कुमार पांडे यातायात पुलिस और ऑटो यूनियनों के नेताओं के साथ […]
विज्ञापन
राजधानी में यहां-वहां नहीं खड़े रहेंगे ऑटो
पुलिस और ऑटो यूनियनों के नेताओं के साथ प्लान तैयार
पटना : शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी. ऑटो चालक अब मित्र के रूप में नजर आयेंगे. आर्थिक अपराध इकाई के एसपी एवं प्रभारी एसपी ट्रैफिक अजय कुमार पांडे यातायात पुलिस और ऑटो यूनियनों के नेताओं के साथ प्लान तैयार किया है.
पुलिस ने कहा कि आॅटो वाले नियम का पालन नहीं करते. इससे शहर में जाम की समस्या पैदा हो रही है. हादसों का भी डर रहता है.
ऑटो चालकों के नेताओं ने आश्वासन दिया कि अब ऑटो चालक मित्र के रूप में व्यवहार करेंगे. नियमों का भी पालन करेंगे. ऐसा न करने वालों को संघ खुद चिह्नित करेगा. पुलिस कीओर से आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई.
यह लिये गये निर्णय: जिस ऑटो का जो रूट उस पर ही चलेंगे, कारगिल चौक, जीपीओ गोलंबर आदि चौराहों पर खड़े नहीं होंगे, पूर्व में निर्धारित ऑटो स्टैंड पर ही खड़े होंगे, यातायात पुलिस आवश्यकता के आधार पर नये प्वाइंट भी बनाएगी, यूनियन चालकों को रुट पास भी देगी, नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










