पटना : एनडीए ने 40 सीटों पर जीत के लिए तय किया फॉर्मूला : सुशील मोदी

Updated at :14 Jan 2019 9:13 AM
विज्ञापन
पटना : एनडीए ने 40 सीटों पर जीत के लिए तय किया फॉर्मूला : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि एनडीए ने बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत तय करने के लिए सीट साझा करने का फॉर्मूला तय कर लिया है. यह भी तय हो गया कि बिहार में एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि एनडीए ने बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत तय करने के लिए सीट साझा करने का फॉर्मूला तय कर लिया है.
यह भी तय हो गया कि बिहार में एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे की डबल क्रेडिट पर चुनाव लड़ेगा. महागठबंधन में न सीटों का फाॅर्मूला तय हुआ, न यह कि बिहार में वह सजायाफ्ता लालू प्रसाद के नाम पर वोट मांगेगा या लोकसभा में आंख मारने वाले राहुल गांधी के नाम पर. यह चुनाव नमो-नीतीश और लालू-राहुल के बीच होगा.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि यूपी में सपा-बसपा अपनी 25 साल पुरानी दुश्मनी भुला कर सिर्फ इसलिए साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं कि वे देश में कमजोर और भ्रष्टाचारी सरकार लाकर भारत के टुकड़े करने वालों की मदद से अपना वजूद बचा सकें. इसी मानसिकता की आधा दर्जन पार्टियां बिहार में भी एनडीए का विरोध कर विकास की ट्रेन को पटरी से उतारना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन