पटना : रामविलास पासवान के दही-चूड़ा भोज में जुटेंगे दिग्गज

Updated at : 13 Jan 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रामविलास पासवान के दही-चूड़ा भोज में जुटेंगे दिग्गज

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए के घटक दलों में यह भले ही छोटी पार्टी है लेकिन चाल बड़ी-बड़ी चल रही है. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान पार्टी हर छोटे माैके को भुना रहे हैं. मकर संक्रांति ने उनको एक अवसर और दे दिया है. पूरी पार्टी दही-चूड़ा भोज की तैयारी में जुट गयी है. एनडीए […]

विज्ञापन
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए के घटक दलों में यह भले ही छोटी पार्टी है लेकिन चाल बड़ी-बड़ी चल रही है. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान पार्टी हर छोटे माैके को भुना रहे हैं. मकर संक्रांति ने उनको एक अवसर और दे दिया है. पूरी पार्टी दही-चूड़ा भोज की तैयारी में जुट गयी है.
एनडीए की हवा को और अधिक अनकूल करने के लिए दिल्ली तक के दिग्गजों को न्यौता दे दिया गया है. केंद्रीय मंत्री अब इस भोज के बाद ही दिल्ली की उड़ान भरेंगे. लोजपा 14 को 11 बजे पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा भोज दे रही है. इसके सियासी मायने इसी से समझे जा सकते हैं कि मेहमानों की सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय बिहार निवासी सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्रीगण और एनडीए के सभी विधायकों के नाम हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन