पटना : राजभवन में पहली बार डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक 16 को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2019 9:28 AM

विज्ञापन

पटना : राज्यपाल सह कुलाधिपति लाल जी टंडन ने 16 जनवरी को राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत महाविद्यालय विकास परिषद के समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह को दिये गये निर्देश में उन्होंने कहा है कि बैठक में सभी परिषद से जुड़े अधिकारियों को उपस्थित सुनिश्चित करना है. राजभवन में […]

विज्ञापन
पटना : राज्यपाल सह कुलाधिपति लाल जी टंडन ने 16 जनवरी को राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत महाविद्यालय विकास परिषद के समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.
प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह को दिये गये निर्देश में उन्होंने कहा है कि बैठक में सभी परिषद से जुड़े अधिकारियों को उपस्थित सुनिश्चित करना है. राजभवन में परिषद के अधिकारियों की यह पहली बैठक होगी. राज्यपाल ने महाविद्यालय के विकास कार्यों में इन अधिकारियों के दायित्वों को और अधिक जवाबदेह बनाने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी प्रधान सचिव को कहा है.
बैठक की सूचना सभी अधिकारियों को भेज दी गयी है. उन्हें कहा गया है कि बैठक में पदाधिकारी विकास रिपोर्ट के सात पूरी तैयारी के साथ शामिल हों. महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के नैक एक्रीडिशन की तैयारियों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन लेकर बैठक में आये. राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये आवंटन और खर्च का विवरण भी साथ होना चाहिए.
बायोमैट्रिक उपस्थिति के कार्यान्वयन तथा उसके अनुश्रवण की रिपोर्ट, कॉलेजों में बन रहे शौचालयों और गर्ल्स कॉमन रूम के निर्माण–प्रगति भौतिक प्रतिवेदन को भी लाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन