पटना : नीतीश के चेहरे पर महागठबंधन को जनता ने दिया था जनादेश : संजय सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2019 7:59 AM

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को तेजस्वी प्रसाद यादव को संबोधित कर कहा है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे पर ही जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था. यदि नीतीश कुमार का चेहरा हटा देते तो राजद को वर्ष 2010 से भी कम सीटों […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को तेजस्वी प्रसाद यादव को संबोधित कर कहा है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे पर ही जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था. यदि नीतीश कुमार का चेहरा हटा देते तो राजद को वर्ष 2010 से भी कम सीटों पर जीत मिलती. भ्रष्ट-बंधन का भविष्य तो सबको पता है, लेकिन सजायाफ्ता पिता को अपना वर्तमान भी नहीं दिख रहा.
वे भ्रष्टाचार के आरोप में सजायाफ्ता होने पर भी दूसरों पर डकैती का आरोप लगा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा नहीं होता तो आप दोनों भाई सदन में नहीं पहुंच पाते. नीतीश कुमार ने आपकी भ्रष्ट नीति से किनारा किया, जनता की सेवा तो अनवरत जारी है. सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए डटे रहते हैं. जब पूरा बिहार सोता है तब वे रतजगा कर बिहार के विकास के बारे में रणनीति बनाते रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन