पटना : सरकार बनी तो किसानों के कर्ज होंगे माफ : पटोले

Updated at : 09 Jan 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सरकार बनी तो किसानों के कर्ज होंगे माफ : पटोले

पटना : अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस सरकार में आयी तो किसानों की कर्ज माफी और किसान पेंशन योजना लागू करेगी. उन्होंने कहा कि बिहार के रहने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, खाद्य उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान हैं. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की […]

विज्ञापन
पटना : अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस सरकार में आयी तो किसानों की कर्ज माफी और किसान पेंशन योजना लागू करेगी. उन्होंने कहा कि बिहार के रहने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, खाद्य उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान हैं.
खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान किसानों की हितैषी के रूप में है. ऐसे में केंद्र ने धान का समर्थन मूल्य 1740 रुपये प्रति क्विंटल रखा है, जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नयी सरकार ने किसानों के धान खरीद का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. प्रति क्विंटल 300 रुपये बोनस भी दिया जा रहा है. बिहार में तीन दिनों के प्रवास पर आये नाना पटोले ने आरोप लगाया कि यहां के किसान बदहाल हैं. चंपारण में गन्ना किसानों को तीन साल से पैसा नहीं मिला है.
इसी तरह से किसानों की धान की खरीद नहीं हो रही है. उन्होंने बताया कि तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगार को प्रति माह चार हजार भत्ता दिया जायेगा.
किसानों को एक हजार पेंशन दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद बिहार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कमेटी गठित किया जायेगा. रैली के बाद ही चंपारण से किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस आंदोलन करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन