बिहार सरकार ने युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के लिए इलेक्ट्रॉनिक, दूरसंचार कंपनियों से संपर्क किया

नयी दिल्ली : बिहार में युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के इरादे से राज्य सरकार ने सोमवार को राजधानी में बिजली और दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों और इस क्षेत्र की एसोसिएशनों के साथ बातचीत की. उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद यहां बिहार कौशल विकास मिशन (बीएसडीएम) […]
नयी दिल्ली : बिहार में युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के इरादे से राज्य सरकार ने सोमवार को राजधानी में बिजली और दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों और इस क्षेत्र की एसोसिएशनों के साथ बातचीत की. उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद यहां बिहार कौशल विकास मिशन (बीएसडीएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि हम पिछले दो साल से ‘भर्ती करो, प्रशिक्षण दो और तैनात करो’ कार्यक्रम चला रहे हैं. अब हम इलेक्ट्रॉनिक और दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों को भी इसका हिस्सा बनाना चाहते हैं. इसके तहत युवाओं के कंपनी में नौकरी करने लायक बनने के लिए बिहार सरकार उन्हें प्रशिक्षण देने और भर्ती के काम से जुड़ी लागतों को खुद उठायेगी.
सिंह ने कहा कि राज्य के युवाओं के कौशल विकास के लिए राज्य सरकार के पास कोष की कोई कमी नहीं है. बीएसडीएम द्वारा आयोजित मोबाइल विनिर्माण सम्मेलन में सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि युवाओं को नौकरी मिले. इसलिए इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल कंपनियों में रोजगार के लिए कितने युवाओं को प्रशिक्षण मिले, इसके लिए हमने कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




