पटना : केंद्रीय वेतनमान के लिए सड़क पर इंजीनियर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के आह्वान पर रविवार को केंद्रीय वेतनमान सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर सूबे के इंजीनियर सड़क पर उतरे. निर्धारित समय के अनुसार इंजीनियर गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के समीप पहुंचे और यहां से गले में मांगों की तख्ती लगा कर कारगिल चौक तक रैली सह प्रदर्शन किया. […]
विज्ञापन
पटना : बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के आह्वान पर रविवार को केंद्रीय वेतनमान सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर सूबे के इंजीनियर सड़क पर उतरे. निर्धारित समय के अनुसार इंजीनियर गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के समीप पहुंचे और यहां से गले में मांगों की तख्ती लगा कर कारगिल चौक तक रैली सह प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन सह रैली का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार अभियंत्रण सेवा के पदाधिकारियों के लिए केंद्रीय अभियंत्रण सेवा के समरूप वेतनमान एवं सेवा शर्त लागू नहीं किया जा रहा है. वहीं, सहायक अभियंताओं की बहाली बिहार लोक सेवा आयोग के जरिये नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संघ की वाजिब मांगों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता विकास के प्रति गंभीर नहीं है. रिक्त पदों पर प्रतिवर्ष बहाली नहीं होने से दिन-प्रतिदिन अभियंता कम हो रहे हैं और जिम्मेदारी बढ़ रही है. प्रदर्शन में इ प्रभु शंकर महाराज, इ श्याम नंदन प्रसाद सिंह, इ सुरेश शर्मा, इ अंजनी कुमार, इ अमरेंद्र कुमार सिंह, इ चाणक्य कुमार सिंह सहित सैकड़ों इंजीनियर शामिल रहे.
बीपीएससी के माध्यम से अभियंताओं की नियुक्ति
सभी रिक्त पदों पर प्रतिवर्ष नियुक्ति व प्रोन्नति
केंद्रीय अभियंत्रण सेवा के अनुरूप वेतनमान व सेवा शर्त लागू करना
अभियंताओं से सिर्फ मूल कार्य लेना
संविदा पर अभियंताओं की नियुक्ति पर शीघ्र रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










