पंडारक : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Updated at : 07 Jan 2019 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

पंडारक : पंडारक पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया. रविवार की अहले सुबह तीनों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र लेमुआबाद से हुई. इसमें सूरज कुमार, नसीम महतो लेमुआबाद निवासी और अखिलेश यादव मंझला बीघा शामिल हैं. पुलिस ने बदमाशों के पास से सूमो भी जब्त किया है. थानेदार […]
विज्ञापन
पंडारक : पंडारक पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया. रविवार की अहले सुबह तीनों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र लेमुआबाद से हुई. इसमें सूरज कुमार, नसीम महतो लेमुआबाद निवासी और अखिलेश यादव मंझला बीघा शामिल हैं.
पुलिस ने बदमाशों के पास से सूमो भी जब्त किया है. थानेदार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है. चोरी की वाहन खरीद- बिक्री का तार हरियाणा व उत्तरप्रदेश से जुड़ा है. चोर गिरोह के सदस्य जालसाजी कर फर्जी कागजात के सहारे वाहनों को दूसरे राज्यों में जाकर बेचने का काम कर रहे थे. हुआ यह कि संदिग्ध वाहन को देखकर लोगों ने गश्ती दल को इसकी सूचना दी. गश्ती दल अविलंब वाहन की जांच के लिए बतायी जगह पर पहुंचा.
पुलिस को देखकर वाहन सवार तीनों शातिर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया. थाने में तीनों से पूछताछ करने पर सारी हकीकत सामने आ गयी. शातिर हरियाणा का फर्जी निबंधन नंबर लगाकर चोरी का वाहन चला रहे थे. सहायक अवर निरीक्षक रणवीर कुमार झा के बयान पर इस मामले में एफआइआर दर्ज की गयी है. सरगना हरियाणा में रहकर गिरोह का संचालन करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




