मसौढ़ी : तेजप्रताप ने किया राजद कार्यालय का उद्घाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : सूबे के पूर्व मंत्री सह राजद नेता तेजप्रताप यादव ने शनिवार की शाम स्थानीय एकंगर रोड (मसौढ़ी-जहानाबाद रोड) में फीता काट मसौढ़ी प्रखंड राजद कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साजिश के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जेल में डलवा दिया […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : सूबे के पूर्व मंत्री सह राजद नेता तेजप्रताप यादव ने शनिवार की शाम स्थानीय एकंगर रोड (मसौढ़ी-जहानाबाद रोड) में फीता काट मसौढ़ी प्रखंड राजद कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साजिश के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जेल में डलवा दिया है. उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से इसके खिलाफ एकजुट हो आंदोलन करने का आह्वान किया.
वक्ताओं में स्थानीय विधायक रेखा देवी समेत पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. शनिवार को मसौढ़ी में प्रखंड राजद कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पूर्व मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता तेज प्रताप यादव जैसे ही भाषण देने के लिए उठे कुछ कार्यकर्ता लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. इस पर उन्होंने उन्हें चुप रहने को कहा.
इसी बीच राजद के एक स्थानीय नेता सह जिला पार्षद रेखा देवी के पति भाई वीरेंद्र उर्फ किरी यादव राजद कार्यकर्ताओं को मान सम्मान न मिलने की शिकायत करने लगे. इससे तेज प्रताप यादव भड़क गये.
जिला पार्षद पति ने पांच सौ समर्थकों के साथ राजद छोड़ा : धनरूआ प्रखंड के जिला परिषद भाग-23 की जिला पार्षद रेखा देवी के पति सह राजद नेता भाई वीरेंद्र उर्फ किरी यादव ने घटना से क्षुब्ध हो अपने पांच सौ समर्थकों के साथ राजद छोड़ दिया. उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आरोप लगाया कि जिस पार्टी में सम्मान नहीं मिलता है उस पार्टी में रहने से क्या फायदा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










