जदयू को अपना अस्तित्व बचाना है तो राजग से बाहर आये : कांग्रेस

पटना : जनता दल यूनाइटेड के तीन तलाक विधेयक का विरोध करने पर दृढ़ रहने के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकल जाये अथवा बिहार से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. […]
पटना : जनता दल यूनाइटेड के तीन तलाक विधेयक का विरोध करने पर दृढ़ रहने के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकल जाये अथवा बिहार से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि जद(यू)और भाजपा के बीच अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे अहम मुद्दों पर विचारधारा में गंभीर मतभेद हैं.
सदानंद सिंह ने यहां कहा कि जद(यू) को यह समझना चाहिए कि अगर वह राजग में बना रहता है तो उसका बिहार में जनता के बीच खड़ा होना मुश्किल हो जायेगा. ऐसा होने पर राज्य से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. गौरतलब है कि जद(यू) ने तीन तलाक के मुद्दे पर अपना रुख उस वक्त ही स्पष्ट दिया था जब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस पर अध्यादेश को मंजूरी दी थी. विधेयक को राज्यसभा में भेजे जाने के बाद पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि जद(यू) इस विधेयक का समर्थन नहीं करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




