ePaper

पटना : मॉब लिंचिंग में सबसे ज्यादा सिखों की दिल्ली में हत्या

Updated at : 04 Jan 2019 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मॉब लिंचिंग में सबसे ज्यादा सिखों की दिल्ली में हत्या

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि आजाद भारत में सबसे जघन्य और व्यापक मॉब लिंचिंग के दौरान अकेले दिल्ली में तीन हजार सिखों की हत्या हो गयी. इसकी गुनाहगार कांग्रेस ने उस त्रासदी के एक आरोपित को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बना दिया. बिहार की कुछ दुखद घटनाओं […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि आजाद भारत में सबसे जघन्य और व्यापक मॉब लिंचिंग के दौरान अकेले दिल्ली में तीन हजार सिखों की हत्या हो गयी. इसकी गुनाहगार कांग्रेस ने उस त्रासदी के एक आरोपित को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बना दिया. बिहार की कुछ दुखद घटनाओं को मॉब लिंचिंग बताने से पहले राजद को इस मुद्दे पर कांग्रेस से गठबंधन तोड़ लेना चाहिए. कुछ लोग भीड़ की हिंसा पर हमलावरों की पार्टी या जाति-धर्म देख कर राजनीति कर रहे हैं.
डिप्टी सीएम ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि जो लोग करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति के मामले में बिंदुवार जवाब न दे पाने के बाद सत्ता गंवाने के खींझ के लिए देश के प्रधानमंत्री को चमड़ी उधेड़वा लेने की धमकी दे चुके हैं और जिनकी पार्टी के 15 साल के राज में दहशत की वजह से शाम होते ही दुकानें बंद हो जाया करती थीं, उन्हें कौन डरा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन