हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान : चिराग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2019 10:37 PM
पटना: लोजपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि, लोजपा का यहां से कौन उम्मीदवार होगा यह पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करेगा. उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा. वहीं, उनके इस बयान से […]
पटना: लोजपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि, लोजपा का यहां से कौन उम्मीदवार होगा यह पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करेगा. उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा. वहीं, उनके इस बयान से लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस के हाजीपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है.
बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे चिराग ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोजपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह तय है. कहां-कहां से लड़ेगी यह अभी तय नहीं है. आने वाले दिनों में एनडीए के घटक दलाें की बैठक में यह तय होगा. लोजपा नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बिहार की राजनीतिक स्थिति पर भी विचार विमर्श किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










