पटना : अनुपम कुमार बने सचिव, दो अन्य का भी सचिव स्तर में प्रोमोशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनुपम कुमार को सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है. अनुपम कुमार अब मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव होंगे. अनुपम कुमार के पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव एवं संवाद समिति में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा. इसके अलावा राज्य स्वास्थ्य […]
विज्ञापन
पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनुपम कुमार को सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है. अनुपम कुमार अब मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव होंगे. अनुपम कुमार के पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव एवं संवाद समिति में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा.
इसके अलावा राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह और खान एवं भू-तत्व विभाग के विशेष सचिव असंगबा चुबा आओ को सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है. लोकेश कुमार सिंह के पास स्वास्थ्य विभाग में सचिव का अतिरिक्त चार्ज रहेगा. इसी तरह असंगबा चुबा आओ अब खान एवं भू-तत्व विभाग के सचिव होंगे. इसी विभाग के निदेशक का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










