पटना : आवास पर पहुंच बड़ी संख्या में लोगों ने दी बधाई

Updated at : 02 Jan 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आवास पर पहुंच बड़ी संख्या में लोगों ने दी बधाई

नववर्ष पर सबसे मिले मुख्यमंत्री पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की बधाई देने के लिए 7, सर्कुलर रोड उनके आवास पर बड़ी संख्या में सरकार के कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद समेत अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा आमजन भी पहुंचे. सीएम ने सभी आने वाले लोगों से बधाई स्वीकार की और उन्हें […]

विज्ञापन
नववर्ष पर सबसे मिले मुख्यमंत्री
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की बधाई देने के लिए 7, सर्कुलर रोड उनके आवास पर बड़ी संख्या में सरकार के कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद समेत अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा आमजन भी पहुंचे. सीएम ने सभी आने वाले लोगों से बधाई स्वीकार की और उन्हें भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और माला पहनाते हुए शुभकामनाएं दीं.
जिसे सीएम ने सहर्ष स्वीकार किया. इसमें बड़ी संख्या में नवयुवक, महिलाएं और वृद्ध शामिल थे. सीएम को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रशीद, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक रामसेवक सिंह, पूनम देवी, एमएलसी अशोक चौधरी, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी संजय सिंह, महाधिवक्ता ललित किशोर, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ब्यासजी, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, डीजीपी केएस द्विवेदी, पूर्व डीजीपी पीके ठाकुर, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अरुण कुमार वर्मा, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन