ePaper

मसौढ़ी : 14 घंटे एनएच-83 जाम पेड़ काट निकाले वाहन

Updated at : 01 Jan 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी : 14 घंटे एनएच-83 जाम पेड़ काट निकाले वाहन

मसौढ़ी : पटना-गया मार्ग (एनएच-83) स्थित धनरूआ थाना के नीमा गांव के पास बीते रविवार की देर रात बीच सड़क पर गिट्टी लदे एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने से जाम लग गया. इस कारण करीब 14 घंटे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. सोमवार को दोपहर बाद सड़क के पश्चिम […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : पटना-गया मार्ग (एनएच-83) स्थित धनरूआ थाना के नीमा गांव के पास बीते रविवार की देर रात बीच सड़क पर गिट्टी लदे एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने से जाम लग गया. इस कारण करीब 14 घंटे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. सोमवार को दोपहर बाद सड़क के पश्चिम सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटा गया और उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों तरफ से छोटे-छोटे वाहनों को बारी-बारी से वहां से रवाना किया. हालांकि, बड़े वाहनों का परिचालन देर शाम तक पूरी तरह ठप था और सरवां रेलवे गुमटी के पास से पोठही तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात मसौढ़ी की ओर से पटना की ओर जा रहे एक ट्रक का गुल्ला बीच सड़क पर टूट गया और इससे ट्रक का अगला चक्का भी टूट गया. इसके कारण एनएच-83 पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप पड़ गया.
सोमवार को दोपहर बाद सड़क के पश्चिम स्थित छोटे-छोटे पेड़ों को काट कर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया और उसके बाद छोटे वाहनों का परिचालन बारी-बारी से दोनों तरफ से शुरू हो सका, लेकिन सड़क संकीर्ण होने के कारण बड़े वाहनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका था और सरवां रेलवे गुमटी के पास से पोठही तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन