न्यूजीलैंड पर 96 रन की बड़ी जीत, नीतीश कुमार ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को दी बधाई
Nitish Kumar congratulated Team India
India Wins T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और पटना के खिलाड़ी ईशान किशन की खास तौर पर सराहना की.
India Wins T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है.
आपके शहर में
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं.
नीतीश कुमार ने दी टीम इंडिया को बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को इस जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर सराहना
नीतीश कुमार ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को गौरवान्वित किया है. टीम की सामूहिक मेहनत और रणनीति ने इस जीत को संभव बनाया.
पटना के लाल ईशान किशन पर गर्व
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर टीम इंडिया को सलाम करते हुए विशेष संदेश साझा किया. ‘बिहार के लाल’ ईशान किशन के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें जीत का अहम सूत्रधार बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बिहार और पूरे देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है.
अनुशासन और टीम भावना का दिखा संगम
नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में जोर देकर कहा कि यह जीत केवल मैदान पर बनाए गए रनों की नहीं, बल्कि टीम के अनुशासन, समर्पण और अटूट टीम भावना की है. उन्होंने टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ के योगदान को भी सराहा.
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट का यह विजय रथ भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा और खिलाड़ी नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे.
Also Read: विश्व विजेता भारत: न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए