पटना : महागठबंधन में मुकेश दरभंगा से व एनडीए में दिलेश्वर सुपौल से लड़ सकते हैं चुनाव

Updated at : 29 Dec 2018 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :  महागठबंधन में मुकेश दरभंगा से व एनडीए में दिलेश्वर सुपौल से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना : दरभंगा लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी हो सकते हैं. महागठबंधन के भीतर इस बात की सहमति बनती दिख रही है. आखिरी फैसला राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को करना है. इस सिलसिले में शुक्रवार को तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मुकेश सहनी रांची पहुंचे. यहां उनकी राजद सुप्रीमो […]

विज्ञापन
पटना : दरभंगा लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी हो सकते हैं. महागठबंधन के भीतर इस बात की सहमति बनती दिख रही है. आखिरी फैसला राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को करना है. इस सिलसिले में शुक्रवार को तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मुकेश सहनी रांची पहुंचे.
यहां उनकी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात होनी है. मुकेश का तर्क है कि राजद से दरभंगा सीट पर अली अशरफ फातमी को उम्मीदवार बनाये जाने से भाजपा के पक्ष में हिंदू मतदाताओं की गोलबंदी होने से नुकसान होता है.
मुकेश सहनी के उम्मीदवार बनाये जाने पर यादव, मुस्लिम मतदाताओं के अलावा महागठबंधन को मल्लाह वोटरों का भी समर्थन मिलेगा. इधर, एनडीए के भीतर सुपौल की सीट जदयू के खाते में जा सकती है. यहां से दिलेश्वर कामैत को उम्मीदवार बनाया जाना तय माना जा रहा है.
वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में जैसे-जैसे दलों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे सीटों को लेकर बवाल भी बढ़ता जा रहा है. महागठबंधन में राजद और कांग्रेस बड़ी पार्टी है.
फाॅर्मूला यह बन रहा कि दोनों पार्टियां 2014 में लड़ी सीटों में से कुछ सीटों पर से दावा छोड़ दे तो बाकी दलों के लिए सम्मानजनक सीटें निकल आयेंगी. 2014 के चुनाव में राजद ने 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे, जबकि कांग्रेस 13 सीटों पर लड़ी थी. कयास यह लग रहा कि इस बार दोनों ही दल कम से कम पांच-पांच सीटों की कुर्बानी देंगे, तब जाकर घटक दलों के लिए सीटें निकल पायेंगी.
महागठबंधन में फिलहाल राजद और कांग्रेस के अलावा हम, उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा, मुकेश साहनी की वीआइपी, शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल शामिल हैं. सीटों के तालमेल को लेकर महागठबंधन को एनडीए के भीतर अंतिम निर्णय का इंतजार है. सीटों की पहचान को लेकर एनडीए की घोषणा के बाद ही महागठबंधन के घटक दलों की सीटों का एलान होगा.
2014 में राजद ने उतारे थे इन सीटों पर उम्मीदवार
पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट, गया, जहानाबाद, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, नवादा, अररिया, मधेपुरा, सीवान, महाराजगंज, छपरा, उजियारपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और जमुई.
कांग्रेस ने इन सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार
वाल्मीकिनगर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, हाजीपुर, समस्तीपुर, नालंदा, पटना साहेब, सासाराम, औरंगाबाद और कटिहार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन