पटना : पीएमसीएच मेधा घोटाला मामले में उच्चस्तरीय जांच टीम गठित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुख्य सचिव के पास पहुंचा मामला स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव की देखरेख में टीम करेगी जांच, मुख्य सचिव से मिलने पहुंचे पारा मेडिकल छात्र पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए मेधा घोटाला मामले में मुख्य सचिव स्तर पर फिर से चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गयी है. इसमें स्वास्थ्य विभाग […]
विज्ञापन
मुख्य सचिव के पास पहुंचा मामला
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव की देखरेख में टीम करेगी जांच, मुख्य सचिव से मिलने पहुंचे पारा मेडिकल छात्र
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए मेधा घोटाला मामले में मुख्य सचिव स्तर पर फिर से चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गयी है.
इसमें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राधेश्याम साह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. इसमें स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ आरडी रंजन, राज्य स्वास्थ्य समिति के उप सचिव राजेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव नागेंद्र कुमारऔर स्वास्थ्य विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी विनय कुमार विद्यार्थी को शामिल किया गया है. विशेष सचिव राधेश्याम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाये. इधर, घोटाले में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते पारा मेडिकल छात्र उग्र हो गये हैं. गुरुवार को उन्होंने मुख्य सचिव को भी जांच के लिए पत्र लिखा है.
पीएमसीएच मेधा घोटाले मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीएमसीएच सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के पैरा मेडिकल छात्र प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक कुमार से मिलने पहुंचे. हालांकि गुरुवार को मुख्य सचिव से छात्रों की मुलाकात नहीं हो पायी, लेकिन छात्रों ने उनके कार्यालय में अपनी मांग पत्र को रिसीव कराया. साथ ही उनके अनुपस्थिति में दूसरे अधिकारी से मिले और मामले की जांच की मांग की.
क्या है मेधा घोटाला : पारा मेडिकल छात्र अरविंद कुमार ने बताया कि पीएमसीएच के पूर्व प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार गुप्ता व पूर्व अधीक्षक डॉ दीपक टंडन की देखरेख में 30 मई 2018 को 32 पदों पर बहाली की गयी थी. इसमें 22 ऐसे छात्र हैं जिनकी बहाली गलत तरीके से की गयी. नतीजा सभी पारा मेडिकल छात्रों ने पीएमसीएच में धरना दिया. इसके बाद मामला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










