पटना : चोरी की नौ बाइकें और दो स्कूटी बरामद, आठ धराये
Updated at : 27 Dec 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

10 हजार रुपये में बेच देते थे चोरी की बाइक पटना : राजधानी में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाआें के बीच पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बाइक की चोरी करने व इसे बेचने वाले गैंग को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें गैंग के सरगना गोलू कुमार समेत आठ लोग पकड़े गये […]
विज्ञापन
10 हजार रुपये में बेच देते थे चोरी की बाइक
पटना : राजधानी में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाआें के बीच पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बाइक की चोरी करने व इसे बेचने वाले गैंग को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें गैंग के सरगना गोलू कुमार समेत आठ लोग पकड़े गये हैं. इसमें राहुल कुमार, मंथल, राेहित कुमार, विशाल कुमार, मोहम्मद रिजवान, आतिश, मोहम्मद वसीम उर्फ चांद शामिल हैं. गोलू गैंग का सरगना है और वह अपने गुर्गों से बाइक की चोरी करवाता था. इनको इधर-उधर छुपा कर रखा जाता था. फिर गोलू चोरी की गाड़ी खरीदने वाले लोगों से संपर्क कर बाइक को 8 से 10 हजार रुपये में बेच देता था. पुलिस ने पकड़े गये गैंग की निशानदेही पर कुल नौ बाइकें व दो स्कूटी को बरामद किया है. पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है. एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि गैंग की तलाश हो जा रही है.
वसीम के पकड़े जाने के बाद गैंग चढ़ा हत्थे
पुलिस को जानकारी मिली की कमला नेहरू नगर में कुछ संदिग्ध चोरी की बाइक छुपाकर रखे हुए हैं और इसे बेचने के फिराक में है. इस पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की जिसमें मोहम्मद वसीम उर्फ चांद को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गयी. पूछताछ के बाद वसीम की मदद से गैंग के लिए काम करने वाले राहुल और मंथल पकड़े गये. फिर सरगना गोलू कुमार भी पकड़ा गया. पुलिस ने बारी-बारी से कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया. इनकी निशानदेही पर कुल 11 चोरी की बाइक बरामद की. पूछताछ में गोलू के गुर्गों ने बताया कि उन्हें तीन से चार हजार रुपये मिलते थे. वह मास्टर चाभी से बाइक की चोरी करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




