पटना : 5 तक करें नौवीं व 11वीं का रजिस्ट्रेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2018 9:25 AM

विज्ञापन

बिहार बोर्ड 2020 की इंटरमीडिएट की परीक्षा पटना : बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा-2020 में शामिल होने वाले 11वीं कक्षा (सत्र 2018-20) के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा कर पांच जनवरी कर दी है. इस तिथि तक विद्यार्थी बगैर विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन फार्म भर सकेंगे. बोर्ड की ओर से बताया है कि छात्र-हित […]

विज्ञापन
बिहार बोर्ड 2020 की इंटरमीडिएट की परीक्षा
पटना : बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा-2020 में शामिल होने वाले 11वीं कक्षा (सत्र 2018-20) के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा कर पांच जनवरी कर दी है. इस तिथि तक विद्यार्थी बगैर विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन फार्म भर सकेंगे. बोर्ड की ओर से बताया है कि छात्र-हित में को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ायी गयी है.
अत: इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधानों की जिम्मेदारी है कि उक्त तिथि तक अपने संस्थान के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा करना सुनिश्चित करेंगे. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर बोर्ड के हेल्पलाइन नं. 0612-2232249, 2227587 या 2227588 पर संपर्क कर समस्या का तुरंत समाधान प्राप्त किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि इस बार राज्य में पहली बार 11वीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन आरंभ किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन