कुहासे की वजह से डेढ़ माह तक 4 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, पूर्णत: रद्द होने वाली ट्रेनों का देखें सूची
Updated at : 27 Dec 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकतर ट्रेनें चल रही हैं विलंब से दो जोड़ी ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन किया गया रद्द पटना : कुहासे की वजह से अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही है. घने कुहासे में सुरक्षित व संरक्षित ट्रेनें चले. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने बुधवार को चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को डेढ़ […]
विज्ञापन
अधिकतर ट्रेनें चल रही हैं विलंब से
दो जोड़ी ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन किया गया रद्द
पटना : कुहासे की वजह से अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही है. घने कुहासे में सुरक्षित व संरक्षित ट्रेनें चले. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने बुधवार को चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को डेढ़ माह से अधिक दिनों के लिए रद्द कर दिया है.
वहीं, पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन रद्द करने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 दिसंबर से 18 फरवरी तक परिचालन रद्द और दो जोड़ी ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन रद्द की गयी है.
पूर्णत: रद्द होने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम रद्द की अवधि
12323 हावड़ा-आनंद विहार 25 दिसंबर से 15 फरवरी तक
12324 आनंद विहार-हावड़ा 27 दिसंबर से 17 फरवरी तक
15707 कटिहार-अमृतसर 25 दिसंबर से 15 फरवरी तक
15708 अमृतसर-कटिहार 28 दिसंबर से 18 फरवरी तक
15715 किशनगंज-अजमेर 25 दिसंबर से 15 फरवरी तक
15716 अजमेर-किशनगंज 27 दिसंबर से 18 फरवरी तक
19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर 27 दिसंबर से 15 फरवरी तक
19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर 30 दिसंबर से 18 फरवरी
सप्ताह में एक दिन रद्द की गयीं ट्रेनें
ट्रेन कहां से कहां तक जिस दिन रद्द की गयी
13413 मालदा टाउन-दिल्ली सोमवार
13414 दिल्ली-मालदा टाउन बुधवार
13483 मालदा टाउन-दिल्ली शुक्रवार
13484 दिल्ली-मालदा टाउन रविवार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




