पटना : भूतपूर्व सैनिकों की समस्या सदन में उठायेगी कांग्रेस

Updated at : 26 Dec 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : भूतपूर्व सैनिकों की समस्या सदन में उठायेगी कांग्रेस

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा है कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर कांग्रेस गंभीरता से विचार करेगी. इन समस्याओं को विधानसभा और विधान परिषद में उठायेगी. पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में भी भूतपूर्व सैनिकों की समस्या का समावेश किया जायेगा. वे मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेटी […]

विज्ञापन

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा है कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर कांग्रेस गंभीरता से विचार करेगी. इन समस्याओं को विधानसभा और विधान परिषद में उठायेगी. पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में भी भूतपूर्व सैनिकों की समस्या का समावेश किया जायेगा. वे मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेटी के संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

कार्यक्रम सदाकत आश्रम में राज्य के पूर्व सैनिक संगठन के साथ भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए आयोजित किया गया था. डॉ झा ने भूतपूर्व सैनिकों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया.

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की तीन फरवरी को गांधी मैदान में होने वाली रैली में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया. बिहार राज्य पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि बिहार मेें एक लाख पचास हजार भूतपूर्व सैनिक हैं.

राज्य सरकार की नौकरी में आरक्षण मिलना चाहिए. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के लड़के और लड़कियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए. प्रदेश कांग्रेस कमेटी रिसर्च और मैनिफेस्टो सलाहकार समिति के अध्यक्ष आनंद माधव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों के साथ भूतपूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन