मनेर : किसानों ने किया हंगामा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर फूटा गुस्सा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मनेर : प्रखंड मुख्यालय स्थित िबस्कोमान कृषक सेवा केंद्र में खाद के वितरण में हो रही गड़बड़ी से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया. खाद के लिए कतार में कई घंटे से खड़े किसानों का कहना था कि वितरण के लिए कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा एक दिन पूर्व ही सूची बनायी जाती है इसके […]
विज्ञापन
मनेर : प्रखंड मुख्यालय स्थित िबस्कोमान कृषक सेवा केंद्र में खाद के वितरण में हो रही गड़बड़ी से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया. खाद के लिए कतार में कई घंटे से खड़े किसानों का कहना था कि वितरण के लिए कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा एक दिन पूर्व ही सूची बनायी जाती है इसके बाद भी वितरण नहीं होता है.
खाद किसान के बदले बिचौलियों के माध्यम से दुकानदार उठा ले रहे हैं. अदलचक के निवासी किसान रामधन राय, मनेर के विनोद सिंह, सुबोध मेहता आदि ने बताया कि पूरा दिन खाद लेने के िलए िबस्कोमान में कतार में लगे हुए हैं , मगर दुकानदार उठा कर खाद ले जा रहे हैं. इस पर किसानों ने हंगामा किया. सूचना पर पुलिस पहुंची, तो बिचौलिये व दुकानदार भाग खड़े हुए तब खाद का वितरण हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










