लोकसभा आम चुनाव 2019 की उलटी गिनती शुरू, पहली बार 60 लाख से अधिक युवा मतदान करने को तैयार

पटना : लोकसभा आम चुनाव 2019 की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. राजनीतिक दल अलग-अलग गठबंधन से जुड़ रहे हैं. हर गठबंधन सीटों के तालमेल में व्यस्तता है. इधर, राज्य के करीब 60 लाख से अधिक युवा लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान के लिए तैयार हैं. ये वो लोग हैं जो मतदान की […]
पटना : लोकसभा आम चुनाव 2019 की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. राजनीतिक दल अलग-अलग गठबंधन से जुड़ रहे हैं. हर गठबंधन सीटों के तालमेल में व्यस्तता है. इधर, राज्य के करीब 60 लाख से अधिक युवा लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान के लिए तैयार हैं. ये वो लोग हैं जो मतदान की प्रक्रिया में 2014 के आम चुनाव के बाद पहली बार मतदान कर सकेंगे.
यह एक बड़ी युवा शक्ति है, जो चुनाव में राजनीतिक दलों को प्रभावित कर सकती है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पहली जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किये जा रहे हैं. नयी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी 2019 को किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




