पटना : ग्राम रक्षा दल से हत्याओं पर लगती लगाम : शक्तिसिंह गोहिल

पटना : बिहार कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को भी आम लोगों की सुरक्षा में लगाती तो राज्य में इतनी हत्याएं नहीं होतीं. बिहार में प्रशासन पर से जनता का विश्वास उठता जा रहा है. वे शनिवार को सदाकत अाश्रम में बिहार राज्य ग्राम […]
पटना : बिहार कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को भी आम लोगों की सुरक्षा में लगाती तो राज्य में इतनी हत्याएं नहीं होतीं. बिहार में प्रशासन पर से जनता का विश्वास उठता जा रहा है.
वे शनिवार को सदाकत अाश्रम में बिहार राज्य ग्राम रक्षा दल के राज्य स्तरीय सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.गोहिल ने कहा कि ग्राम रक्षा दल की समस्याओं को कांग्रेस के विधायक और विधान पार्षद सदन में उठायेंगे. उन्होंने ग्राम रक्षा दल के सदस्यों से राहुल गांधी की तीन फरवरी 2019 को पटना के गांधी मैदान की रैली में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि हुल गांधी जो बोलते हैं, वह करते हैं.
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के गठन के छह घंटे के भीतर किसानों और मजदूरों की ऋण माफी पर ऐतिहासिक निर्णय लिया. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानन्द सिंह ने कहा कि ग्राम रक्षा दल की मानसिकता कांग्रेस पार्टी के साथ रही है.
पटना : एनएसयूआइ के कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता शामिल
पटना : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के ‘बेहतर भारत’ कार्यक्रम में शनिवार को कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए. इस कार्यक्रम का आयोजन पटना के राधा कृष्ण उत्सव हॉल में किया गया. इसकी अध्यक्षता एनएसयूआई, बिहार के अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी सचिव रुचि गुप्ता शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




