बड़ी कंपनियों को लुभा रहा बिहार का बाजार : सुशील मोदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : दस दिवसीय अमेरिका के दौरे से दिल्ली लौटने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि अमेरिका-भारत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम जिसकी 500 फार्च्यून कंपनियां सदस्य हैं, ने बिहार में अपना चैप्टर खोलने का निर्णय लिया है. इससे बिहार में निवेश और विकास में अमेरीकी कंपनियों को भागीदार बनाया जा सकेगा. […]
विज्ञापन
पटना : दस दिवसीय अमेरिका के दौरे से दिल्ली लौटने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि अमेरिका-भारत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम जिसकी 500 फार्च्यून कंपनियां सदस्य हैं, ने बिहार में अपना चैप्टर खोलने का निर्णय लिया है. इससे बिहार में निवेश और विकास में अमेरीकी कंपनियों को भागीदार बनाया जा सकेगा.
अपने अमेरिका दौरे के अंतिम दिन वाशिंगटन में अमेरिका भारत स्ट्रेटेजिक फोरम के तत्वावधान में दो दर्जन से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों के साथ गोलमेज बैठक में अमेरिका की बड़ी कंपनियां आदि के प्रतिनिधियों ने बिहार में निवेश करने में रुचि दिखाई.
श्री मोदी ने बताया कि ये कंपनियां कृषि तकनीक में निवेश की संभावना तलाशने तथा बिहार को पूर्वी भारत का केंद्र बनाने के अलावा हेपेटाइटिस, एचआइवी, दवा के निर्माण के लिए लाइसेंस देने, आदि के क्षेत्र में निवेश करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










