फतुहा, नौबतपुर, बख्तियारपुर व दनियावां में ओपीडी ठप
Updated at : 22 Dec 2018 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

फतुहा : शुक्रवार को आशा ने फतुहा पीएचसी से केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला. इसके बाद फतुहा-बख्तियारपुर पुरानी सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया. पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटा बाद जाम हटाया गया.मौके पर कल्पना सिन्हा,अंजना कुमारी आदि मौजूद थीं. नौबतपुर : आशा ने शुक्रवार को […]
विज्ञापन
फतुहा : शुक्रवार को आशा ने फतुहा पीएचसी से केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला. इसके बाद फतुहा-बख्तियारपुर पुरानी सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया. पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटा बाद जाम हटाया गया.मौके पर कल्पना सिन्हा,अंजना कुमारी आदि मौजूद थीं.
नौबतपुर : आशा ने शुक्रवार को पीएचसी सह रेफरल अस्पताल के ओपीडी को ठप कर जुलूस निकाला और सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया. पीएचसी से निकला जुलूस नौबतपुर बाजार स्थित एनएच 98 त्रिमुहानी पहुंचा जहां अनिसाबाद-हरिहरगंज मार्ग को जाम कर आशा सड़क पर बैठ गयीं. इससे इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन दो घंटे तक बाधित रहा.
बख्तियारपुर : आशा पीएचसी में तालाबंदी करने के साथ ही धरने पर बैठ गयीं. इससे अस्पताल में शुक्रवार को दिनभर कामकाज बिल्कुल ठप रहा.
खगौल : आशा ने खगौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मुख्य द्वार का ताला बंद कर धरना दिया. अध्यक्ष मधु सिन्हा ने कहा कि सरकार हम लोगों को नियमित वेतनमान दे..महंगाई के इस दौर में घर का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है.
दनियावां : दनियावां पीएचसी में कार्यरत दर्जनों आशा ने अपनी हड़ताल जारी रखी. इस दौरान आशा ने पीएचसी के कार्य में कोई बाधा नहीं पहुंचायी. मौके पर कुमारी निर्मला, कुमारी हेमलता सिन्हा, रेणु,संगीता, उषा देवी आदि मौजूद थीं.
मसौढ़ी.धनरूआ प्रखंड की आशा ने प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व अन्य कर्मियों पर प्रताड़ित करने व केस करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने बीडीओ से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है.
इधर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका. वहीं, आशा संयुक्त संघर्ष मंच,मसौढ़ी के तत्वावधान में अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को विरोध मार्च निकाला गया.
मार्च प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से निकलकर तारेगना रेलवे गुमटी स्थित तिमुहानी पहुंचा. पटना-गया एनएच 83 मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व मंच की प्रखंड मंत्री रिंकू कुमारी व मंच की राज्य अध्यक्ष मीरा सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




